झारखंड में विधायक की दादागीरी, 2 इंजीनियरों को पीटा; MLA ने कहा- सिर्फ डांटा था
3h ago · 1 min read
झारखंड में दो इंजीनियरों ने एक विधायक पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। दोनों इंजीनियरों ने घटना की जानकारी जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों और डिप्लोमा अभियंता संघ झारखंड को दी। हालांकि, विधायक ने पीटने के आरोपों का खंडन किया है।