झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 2 दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट
By Jharkhand News Desk
· 10 Jul 2026 · 1 min read · 1 views
रांची समेत पूरे झारखंड में 13 जुलाई से दो दिन के लिए मानसून सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से राज्य के सभी हिस्सों में इस दौरान बारिश के आसार हैं। इन दो दिनों के दौरान संताल और कोल्हान के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले भी हल्के बादल छाए रहेंगे।