झारखंड के दो जिलों में खौफनाक घटनाएं सामने आई हैं। यहां के जमशेदपुर और आदित्यपुर में पिछले दो दिनों में मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की दो घटनाओं में दो युवकों की हत्या कर दी गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है।