धनबाद में होगा बड़ा बुलडोजर ऐक्शन? 155 घरों को प्रशासन ने भेजा नोटिस; क्या है वजह
29 Oct 2026 · 1 min read · 9 views
बारामुड़ी खटाल को लेकर धनबाद में उठे राजनीतिक बवाल के बीच धनबाद अंचल कार्यालय ने बुधवार को 155 मकान और दुकानों के बाहर नोटिस चिपका दिया। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार की मौजूदगी में घरों और दुकानों पर नोटिस चिपकाया गया।