Skip to main content
Home › Politics › आज 128वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बहुबाजार स्थित सेंट पॉल चर्च परिसर में संचालित संत मिखाइल नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, राँची का निरीक्षण किया।
RanchiPoliticsJharkhand News Desk

आज 128वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बहुबाजार स्थित सेंट पॉल चर्च परिसर में संचालित संत मिखाइल नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, राँची का निरीक्षण किया।

आज 128वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बहुबाजार स्थित सेंट पॉल चर्च परिसर में संचालित संत मिखाइल नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, राँची का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, समुचित देखभाल एवं सर्वांगीण विकास प्रदान करने के लिए आवश्यक पहलुओं पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर वित्तविहीन आवासीय छात्रावास की प्राचार्या सुश्री सरिता तलांग ने विद्यालय परिसर में बिजली की समुचित व्यवस्था, पानी के रिसाव की समस्या तथा छात्रावास में आवश्यकतानुसार कराए जाने वाले मरम्मत कार्यों से संबंधित सूची प्रस्तुत की। उन्होंने नेत्रहीन छात्राओं के सोने के लिए बेड की व्यवस्था, ब्रेल पुस्तकों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से भी मुझे अवगत कराया।

संत मिखाइल नेत्रहीन आवासीय विद्यालय छात्रावास में निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी राँची कार्यालय के अधिकारीगण, समाजसेवी श्रीमती अंशु लकड़ा, श्रीमती जैस्मीन कच्छप, सुजीत कुजूर, डाॅ अनमोल एक्का, अमित एक्का, एडवोकेट संजय लाल एवं संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के वार्डन राजकुमार नागवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this article