रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रेनों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
6h ago · 1 min read · 1 views
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जोनल रेलवे को इस समयावधि में कोचों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने का निर्देश दिया है।