Skip to main content
Home › Politics › कांग्रेस 11 नवंबर को झारखंड में 'थिंक-2029' का करेगी आयोजन, जिसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ होंगे शामिल
RanchiPoliticsJharkhand News Desk

कांग्रेस 11 नवंबर को झारखंड में 'थिंक-2029' का करेगी आयोजन, जिसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

कांग्रेस 11 नवंबर को झारखंड में 'थिंक-2029' का करेगी आयोजन, जिसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

झारखंड कांग्रेस 11 नवंबर को रांची में थिंक-2029 का आयोजन करने जा रही है, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता को कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और महासचिव आदित्य विक्रम ने संबोधित किया.

रांची:        झारखंड कांग्रेस 11 नवंबर को रांची में थिंक-2029 का आयोजन करने जा रही है, इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम ने संबोधित किया.

'थिंक 29' के तहत संगोष्ठी का आयोजन

जेपीसीसी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि कांग्रेस 11 नवंबर को रांची में थिंक-2029 आयोजित कर रही है, इस दौरान 2 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. पहला कार्यक्रम होटल बीएनआर में आयोजित होगा, जहां 'थिंक 29' के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, इसमें देशभर से अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे.

राज्य की प्रगति और विकास की दिशा

संगोष्ठी में 2029 तक झारखंड को विकसित राज्य बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी. इस दौरान खनिज संपदा के बेहतर उपयोग, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, सुशासन और समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जो राज्य की प्रगति और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

महिलाओं को लेकर होगा दूसरा कार्यक्रम

वहीं, दूसरा कार्यक्रम आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर आयोजित किया जाएगा, इसमें विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं और विकास के क्षेत्र में काम करने वाली महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी. इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका और झारखंड के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी.

Share this article