देवेंद्र महतो की भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी, अस्पताल से लिखी चिट्ठी; धन्यवाद देते हुए पूछे 2 सवाल
By Jharkhand News Desk
· 11 Aug 2026 · 1 min read
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी है। सदर अस्पताल में उपचाराधीन महतो ने चिट्ठी जारी कर विधानसभा घेराव को सफल बनाने वाले छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों का धन्यवाद किया।