उपायुक्त ने बच्चियों की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरव कुमार भुवानियां द्वारा आज चरकी पहाड़ी स्थित बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा किया। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं से अवगत हुए। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देशित किया कि बच्चियों की जरूरतों को मुहैया कराते हुए इनका विशेष ख्याल रखें और बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें, ताकि बच्चियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान में बच्चियों की सुविधा हेतु उपलब्ध विभिन्न मशीनी उपकरणों का सही और नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आगे उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने, उनके खान-पान, स्वास्थ्य जाँच और रहन-सहन के स्तर को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह में बच्चियों के पढ़ाई लिखाई हेतु स्कूल, वोकेशनल प्रक्षिक्षण रूम एवं रिक्रिएशन रूम आदि का निरीक्षण करते हूए एडीएसएस को निदेशित करते हुए कहा कि बच्चियो के पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ उन्हें वोकेशनल ट्रेनिंग बेहतर तरीके से दिया जाय साथ ही उनके खेल-कूद और मनोरंजन का भी ख्याल रखा जाय। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री सौरव कुमार भुवानियां ने कहा गया कि बाल सुधार गृह के बच्चियों के स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाय और नियमित अंतराल पर इनके स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस दौरान मौके पर उपरोक्त के उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, एडीएसएस श्रीमती सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थीं।