Skip to main content
Home › Administration › जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी ईआरओ के साथ दावा-आपत्तियों के निष्पादन एवं नोटिस संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक
JamshedpurAdministrationJharkhand News Desk

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी ईआरओ के साथ दावा-आपत्तियों के निष्पादन एवं नोटिस संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सभी ईआरओ के साथ दावा-आपत्तियों के निष्पादन एवं नोटिस संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, एईआरओ व अन्य संबंधित ऑनलाइन जुड़े

पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर:    समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) के साथ डिजिटाइजेशन, दावा-आपत्तियों के निष्पादन, नोटिस से संबंधित मामलों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी ईआरओ एवं एईआरओ के स्तर पर प्रपत्र-6, 6ए, 7 एवं 8 के तहत प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों के डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, प्राप्त दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रगति का भी आकलन किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो-मैपिंग एवं तार्किक विसंगति वाले मामलों में प्रथम एवं द्वितीय नोटिस के निष्पादन की स्थिति की ईआरओ एवं एईआरओ स्तर पर समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, अन्य श्रेणी के ऐसे मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिनमें नोटिस जारी करने की आवश्यकता नहीं थी। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ऐसे मतदान केंद्र, जहां प्रपत्र-6 की संख्या 10 से कम है, वहां की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

सभी ईआरओ एवं एईआरओ से बूथवार सूची पर चर्चा की गई जिनमें दो बार नोटिस सुनवाई के बावजूद मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में बीएलओ एवं बीएलए-2 की 5वीं बैठक निर्धारित की जानी है। उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 को यह सूची साझा की जाएगी तथा सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर इसका प्रकाशन भी किया जाएगा, ताकि संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता दी जा सके। बैठक में ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Share this article