Skip to main content
Home › Education › जमशेदपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
JamshedpurEducationJharkhand News Desk

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

झारखंड के जमशेदपुर में साउथ पार्क गोलचक्कर के पास स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी भीषण आग लग गई. हालांकि, चालक और स्थानीय लोगों ने समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

जमशेदपुर:   झारखंड के जमशेदपुर में साउथ पार्क गोलचक्कर के पास स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी भीषण आग लग गई. हालांकि, चालक और स्थानीय लोगों ने समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

झारखंड के जमशेदपुर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. शहर के बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क गोलचक्कर के पास स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी भीषण आग लग गई. इस आग के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, चालक और स्थानीय लोगों ने समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चों के बैग और ऑटो जलकर राख हो गए.

जमशेदपुर शहर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट मैरीज इंग्लिश हाईस्कूल जा रहे बच्चों के CNG ऑटो में अचानक आग लग गई.

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा ऑटो जलकर राख हो गया.

स्कूल जाते समय हुई घटना

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था. इसी दौरान अचानक वाहन से आग की लपटें उठने लगीं. ऑटो में आग लगते ही चालक और बच्चों के बीच हड़कंप मच गया. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. ऑटो चालक और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, इस आग घटना में बच्चों के स्कूल बैग जलकर पूरे खाक हो गए. वहीं, बच्चों में दहशत का माहौल है.

सूचना मिलते ही टाटा अग्निशमन विभाग की दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऑटो CNG से संचालित था. हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे या अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Share this article