uangtogel

23 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026
HomeUncategorizedहरमू नदी पर हाईकोर्ट सख्त: अतिक्रमण और गंदगी नहीं हटाई तो अधिकारियों...

हरमू नदी पर हाईकोर्ट सख्त: अतिक्रमण और गंदगी नहीं हटाई तो अधिकारियों पर गिरेगी अवमानना की गाज

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की नदियों और जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने के मामले में सरकार की सुस्त कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने साफ शब्दों में कहा कि जलस्रोतों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है।

सोमवार को हरमू नदी और अन्य जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने पाया कि जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कोर्ट को बताया गया कि हरमू नदी में मुक्तिधाम के पास भारी मात्रा में प्लास्टिक और कचरा जमा है, जिससे नदी की धारा लगभग अवरुद्ध हो चुकी है। इस पर अदालत ने नगर निगम को तत्काल हरमू नदी को प्लास्टिक मुक्त करने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी।

अदालत ने यह भी कहा कि जलस्रोतों की बदहाली केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह सीधे जनस्वास्थ्य और शहरी जीवन से जुड़ा गंभीर संकट है। कोर्ट ने सरकार से पूछा कि बड़ा तालाब की सफाई को लेकर अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकार की ओर से बताया गया कि रुड़की स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी से विशेषज्ञ रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि गाद और गंदगी को वैज्ञानिक तरीके से हटाने की योजना बनाई जा सके।

हालांकि, प्रार्थी पक्ष ने तर्क दिया कि यह काम सितंबर में ही सौंपा गया था, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस नतीजा नजर नहीं आ रहा। इसके अलावा, न्याय मित्र ने कांके डैम, धुर्वा डैम और गेतलसूद डैम में भी अतिक्रमण की ओर अदालत का ध्यान दिलाया और कहा कि सरकार पूर्व के आदेशों का सही तरीके से अनुपालन नहीं कर रही है।

हाईकोर्ट ने पहले ही सभी जिलों में जलस्रोतों से अतिक्रमण हटाने, दोबारा अतिक्रमण न होने देने और ठोस कचरा जाने से रोकने के निर्देश दिए थे। अब अदालत ने सरकार से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट और सफाई की समय सीमा बताने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी, जिस पर सबकी नजर टिकी है।

Neha Yadav
Neha Yadavhttp://jharkhandnews.com
नेहा यादव पिछले पाँच वर्षों से एक प्रतिभाशाली और समर्पित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से शोध कर, समाचारों को सटीक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अपना अनूठा अंदाज विकसित किया है। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और आकर्षक है जिससे पाठकों को जानकारी समझने में आसानी होती है। नेहा हर दिन नवीनतम घटनाओं और विषयों पर अपडेट रहती हैं और उन्हें व्यापक दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें न्यूज़ वेबसाइट पर विश्वसनीय और सम्मानित लेखक बना दिया है। वे लगातार समाज के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने में योगदान दे रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

www.designartgraphic.comspot_img

Most Popular

Recent Comments

https://www.breaknwaves.com/watersport_rentals.php

barudak88

mahjong slot

slot gacor 777

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/